चहल को रोमांटिक अंदाज में फूल देते दिखे रोहित, धनाश्री वर्मा ने दिया ऐसा रिऐक्शन
पुणेटीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपने स्पिन पर नचाने वाले युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन फनी तस्वीरों में वे रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। चहल ने तस्वीरों का कैप्शन भी कुछ ऐसा ही रखा है। रोचक बात यह है कि इस पर चहल की वाइफ धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का भी रिएक्शन आया है। दरअसल, तस्वीर में रोहित शर्मा अपने साथी क्रिकेटर को रोमांटिक अंदाज में फूल देते दिख रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए चहल ने लिखा- सेनोरिटा..। फिर क्या था लोग कॉमेंट करने लगे। ढेरों लोगों ने फनी कैप्शन दिए हैं तो इस पर चहल की वाइफ धनश्री का कॉमेंट भी आया है। धनाश्री वर्मा (Yuzvendra Chahal Wife Dhanashree Verma) ने लिखा- उन्हें पोज देने के लिए कहना नहीं पड़ा। तस्वीर की क्रिडेट के लिए धन्यवाद। उल्लेखनीय है कि दोनों प्लेयर्स फिलहाल पुणे में हैं, जहां उन्हें शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा वनडे खेलना है। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी-20 के बाद वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी। उसके पास 1-0 की बढ़त है। अब जब वह महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में मैच खेलने उतरेगी तो उसकी कोशिश होगी कि 3 मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त ले ले।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QAlOpT
No comments