Breaking News

सचिन तेंडुलकर के एक और रेकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं विराट कोहली

पुणे भारत ने इंग्लैड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 66 रन की जीत हासिल की। आज टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में निर्णायक बढ़त हासिल करने उतरेगी। सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच भी पुणे में ही खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा। दूसरे वनडे इंटरनैशनल में कई रेकॉर्ड बन सकते हैं। विराट कोहली भी सचिन तेंडुलकर के एक और रेकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम इस समय वनडे इंटरनैशनल में 19 वनडे शतक हैं। वह एक शतक और लगा लेते हैं तो वह सचिन तेंडुलकर के रेकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। सचिन के नाम भारत में 20 वनडे इंटरनैशनल शतक हैं। विराट कोहली के नाम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल में तीन शतक हैं। एक शतक और लगाते ही वह युवराज सिंह के (चार शतक) की बराबरी कर लेंगे। युवराज भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ अपनी सरजमीं पर रेकॉर्ड शानदार हैं। दोनों देशों के बीच भारत में हुए पिछले 22 वनडे इंटरनैशनल में से 18 जीते हैं और एक मैच टाई रहा है। बीते छह मैचों में से उसने पांच में जीत हासिल की है। और एक मैच में उसे हार मिली है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fgBWXO

No comments