मेले में गुब्बारे फोड़ते देख पिता ने पहचाना हुनर, बेटे ने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी को हराकर देश के लिए लाया गोल्ड
खरगोन जिले के छोटे से कस्बे रतनपुर गांव में एक किसान परिवार के घर खुशी का माहौल है। सुबह से बधाई देने वाले लोगों का घर पर तांता लगा रहता है। परिवार के लोग मिठाई खिलाकर एक-दूसरे के सामने खुशी का इजहार कर रहे हैं। किसान को यह मौका बेटे ने दिया है। 19 साल के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में देश को गोल्ड दिलाया है। ऐश्वर्य के इस सफला से परिवार के साथ-साथ देश का भी मान बढ़ा है। शूटिंग में ऐश्वर्य ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विश्व के नंबर वन खिलाड़ी हंगरी के स्तवान पैनी को हराया है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38FYXhy pradesh/khargone/aishwarya-singh-tomar-wins-gold-farmer-son-defeated-number-one-player-of-world-in-issf-world-cup-and-brought-gold-for-india/photomazaashow/81700867.cms

No comments