Breaking News

पंजाबी मुंडे ने साउथ अफ्रीका को धुआ-धुआ कर दिया, वर्ल्ड कप में भारत नहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए झोंक देगा पूरी जान

डरबन: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में 3 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 30 अगस्त बुधवार को डरबन में खेला गया। यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा जीत लिया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों के सामने 227 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा। इसके बाद अफ्रीका को सिर्फ 115 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट कर दिया। ऐसे में कंगारू टीम पहला मैच 111 रन से जीत गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया की इस बड़ी जीत में एक पंजाबी लड़का भी छा गया। उन्होंने साउथ अफ्रीका की अपनी खूंखार गेंदबाजी से कमर तोड़ दी।

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/2ashMrC

No comments