Breaking News

रफ्तार, धार और बाहुबल की टंकार… नीरज ने फेंका भाला और भींच ली मुट्ठी, ऐसा रहा गोल्डन थ्रो

बीती रात जब आधा भारत सो रहा था तो ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फिर इतिहास रच दिया। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए, जिन्होंने जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की। भारत के किशोर जेना पांचवें स्थान पर रहे, जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वहीं डीपी मनु छठे स्थान पर रहे जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.14 मीटर का था। विश्व चैंपियनशिप में यह पहली बार हुआ है कि शीर्ष आठ में तीन भारतीय रहे हों।

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/R0r4O2V

No comments