Breaking News

जर्मन बायोमैकेनिक्स का 'माइंड-बॉडी' गेम प्लान, जिसने नीरज चोपड़ा को जैवलिन थ्रो का किंग बना दिया

सबी हुसैन, नई दिल्ली: नीरज चोपड़ा ने रविवार देर रात इतिहास रचने के साथ ही अपना गोल्डन ग्रैंड स्लैम पूरा किया किया। उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में अपनी दूसरी कोशिश में 88.17 मीटर के शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। युवा जैवलिन थ्रोअर से 2018 में राष्ट्रमंडल, एशियाई खेलों, ओलिंपिक, डामयंड लीग और अब विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल तक का सफर जर्मन बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ डॉ. क्लॉस बारटोनिएट्ज से प्रभावित है। उन्होंने उवे होन के बाद 2019 के अंत से 25 वर्षीय भारतीय स्टार को प्रशिक्षण देना शुरू किया था।

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/FbLjwcs

No comments