Breaking News

अब ऐसी दिखती है शमी की बेटी, सोशल मीडिया पर मां हसीन जहां से कम पॉपुलर नहीं हैं

India vs Australia 2nd test: भारत दौरे पर आने से पहले से ही हर वक्त स्पिन गेंदबाजी को खेलने की तैयारी में जुटी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय पेसर्स को नजरअंदाज कर गई और शायद इसी वजह से बॉर्डर-गावसकर सीरीज के दूसरे मुकाबले में पेसर मोहम्मद शमी की गेंदबाजी उन्हें ‘आउट ऑफ सिलेबस’ सवाल की माफिक नजर आई। सीरीज के लगातार दूसरे मुकाबले में जब सिक्के ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का साथ दिया तो यह संदेश दे गया कि किस्मत मेहमान टीम के साथ है लेकिन वहीं भारतीय टीम ने भी एक बार फिर यह साबित किया कि सिर्फ किस्मत के भरोसे किसी मुकाबले में बढ़त नहीं बनाई जा सकती। शमी ने 60 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट निकाले।

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/J9cIKpG

No comments