बवाल, आगजनी और गुंडागर्दी... फ्रांस से हारते ही सड़कों पर उतरे मोरक्को के फैंस
फीफा वर्ल्ड कप 2022 की दोनों फाइनलिस्ट टीमें मिल चुकीं हैं। अब रविवार को अर्जेंटीना और डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस के बीच खिताबी जंग होगी। बुधवार कल देर रात खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने वाली मोरक्को टीम के फैंस अपना आपा खो बैठे हैं। फ्रांस से 0-2 से हारने के बाद ब्रसेल्स में मोरक्कन फैंस पुलिस से भिड़ गए। मोरक्को के झंडे में लिपटे 100 से ज्यादा प्रशंसकों ने ब्रसेल्स साउथ स्टेशन के पास दंगा गियर पहने पुलिस पर पटाखे और अन्य सामान फेंके। प्रशंसकों ने कचरे के थैलों और गत्ते के बक्सों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस ने पानी की तोप और आंसू गैस के गोले छोड़े।
from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/gL5dEkx
from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/gL5dEkx
No comments