Breaking News

Women World Cup: यास्तिका और स्नेह राणा का शानदार प्रदर्शन, भारत की बांग्लादेश पर बड़ी जीत

बांग्लादेश के लोअर ऑर्डर ने थोड़ा जोर लगाया लेकिन भारतीय गेंदबाज उन पर हावी ही रहे। भारत ने 230 के लक्ष्य को बांग्लादेश के लिए बहुत मुश्किल बना दिया। भारत ने बांग्लादेश को कहीं भी आगे निकलने का मौका नहीं दिया। गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और फील्डर्स ने अपनी टीम का बहुत अच्छे से साथ दिया। स्पिनर्स और सीमर्स दोनों ने शानदार खेल दिखाया। बोलर्स ने न सिर्फ रनों पर ब्रेक लगाई बल्कि अहम विकेट भी निकाले। यह स्कोर चुनौतीपूर्ण था लेकिन बांग्लादेश चुनौती देते हुए नजर नहीं आया।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/zDLBUnh

No comments