Breaking News

Video: मैच के दौरान फैन ने कहे अपशब्द, फूट-फूटकर रोने लगी टेनिस स्टार

इंडियन वेल्स: 4 बार की ग्रैंड स्लैम () को बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में रूस की के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार के बाद वह फैन के कहे अपशब्द का जिक्र करते हुए रो पड़ीं। दरअसल, रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा के खिलाफ मैच के शुरुआत में ही एक महिला फैन ने उन्हें अपशब्द कहे। जापान की खिलाड़ी ओसाका इसके बाद चेयर अंपायर के पास पहुंची और उनसे कार्रवाई करने को कहा लेकिन अंपायर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह कौन था और कार्रवाई नहीं की जा सकती। इस घटना से वह उबर नहीं पाईं और एकतरफा मुकाबले में सीधे सेट में 6-0, 6-4 से हार गईं। जब वह मैच के बाद माइक पर आईं तो वह उस बात का जिक्र करते हुए रोने लगीं। इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहती हूं- थैंक यू..। मुझे यहां अपशब्दों का सामना करना पड़ा। यहां सेरेना और वीनस को भी अपमान सहना पड़ा है। मैंने वीडियो देखें हैं आप भी देखिए। उल्लेखनीय है कि 24 वर्षीय नाओमी ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन का खिताब दो-दो बार जीत चुकी हैं। उन्हें भविष्य का बड़ा टेनिस स्टार माना जाता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/gByYUMC

No comments