Breaking News

PHOTOS: 100वें टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को मैदान पर लगाया गले

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। मोहाली में भारत और श्रीलंका का मुकाबला खेला जा रहा है। विराट भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। 2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय कप्तान के कप्तान रहे विराट ने जल्द ही टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। 2014 में उन्हें टीम की कप्तानी भी मिल गई थी।

भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। यह विराट कोहली का 100वां टेस्ट है। इस मैच से पहले विराट कोहली को बीसीसीआई की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ मैदान पर थीं।


Virat Kohli 100th Test in Pics: 100वें टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को मैदान पर लगाया गले, बीसीसीआई से मिला सम्मान

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। मोहाली में भारत और श्रीलंका का मुकाबला खेला जा रहा है। विराट भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। 2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय कप्तान के कप्तान रहे विराट ने जल्द ही टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। 2014 में उन्हें टीम की कप्तानी भी मिल गई थी।



​राहुल द्रविड़ ने दी स्पेशल कैप
​राहुल द्रविड़ ने दी स्पेशल कैप

विराट कोहली को उनकी 100वें टेस्ट मैच से पहले बीसीसीआई ने सम्मानित किया। उन्हें भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने स्पेशल कैप दी। द्रविड़ सचिन तेंदुलकर के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। विराट भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12 खिलाड़ी हैं।



पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं
पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं

इस मौके पर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। अनुष्का हर खास मौके पर विराट कोहली को चीयर करती नजर आती हैं। अनुष्का बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। 11 दिसंबर 2017 को दोनों की शादी हुई थी।



विराट ने अनुष्का को लगाया गले
विराट ने अनुष्का को लगाया गले

इस मौके पर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को गले लगाया। इस मैच से एक दिन पहले कोहली ने अपने जीवन में बड़ा प्रभाव छोड़ने के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि उसके जैसी पत्नी मुझे मिली । वह मेरी शक्ति का स्रोत रही हैं। उनके मेरे जीवन में आने के बाद से मैं बेहतर होता गया और वह भी। हमने एक दूसरे को निखारने में मदद की।’



विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि 100 टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलेगा। विराट ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 100 टेस्ट मैच खेलूंगा। यह लंबा सफर रहा है। इन 100 टेस्ट मैच तक पहुंचने के दौरान हमने काफी क्रिकेट खेली।'



<iframe src="https://ift.tt/PgC9UfI" width="800" height="550" frameborder="0" scrolling="no"></iframe>



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vcEuM4

No comments