Breaking News

बिकने जा रहा 'फुटबॉल क्लब चेल्सी', मिले पैसों से यूक्रेन की मदद करेगा व्लादिमीर पुतिन के खास रोमन अब्रामोविच!

लंदन: यूक्रेन से युद्ध के बीच (Ukrain Vs Russia) रूसी अरबपति () ने अपने फुटबॉल क्लब चेल्सी () को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वह इस क्लब को बचेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी माने जाने वाले रोमन ने साथ ही कहा कि उनकी टीम एक चैरिटेबल फाउंडेशन शुरू कर रही है, जो यूक्रेन में घायलों और पीड़ितों की मदद करेगी। रोमन ने इस क्लब को 2003 में खरीदा था। इस क्लब ने बीते 19 वर्षों में 19 मेजर ट्रॉफी अपने नाम की। वह 2020/21 यूएफा चैंपियंस लीग की विजेता भी रही थी। यह यूरोप का सबसे बड़ा फुटबॉल लीग है। 55 वर्षीय अब्रामोविच ने अपने बयान में कहा, 'मैं अफवाहों को दूर करना चाहता हूं। पिछले कुछ समय से लोग क्लब के बारे में बात कर रहे हैं। अब तक मैंने जो भी निर्णय लिए हैं वह हमेशा क्लब के फायदे के लिए रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने चेल्सी क्लब () को बेचने का फैसला किया है। मेरे हिसाब से यह क्लब, फैंस और इस क्लब से जुड़े तमाम लोगों- स्पॉन्सर्स, पार्टनर्स के लिए बेहतर होगा। हालांकि, मैं कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लूंगा। इसे प्रॉसेस के तहत अंजाज दिया जाएगा।' साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने अपनी टीम को चैरिटेबल फाउंडेशन बनाने को कहा कहा है, जिससे मिले पैसे से यूक्रेन में घायलों की मदद की जाएगी। माना जा रहा है कि इंग्लैंड में बैन होने के डर से अब्रामोविच ने यह फैसला ले रहे हैं। यूके सरकार देश में स्थित उनकी संपत्ति को जब्त कर सकती है। इसमें भी शामिल है। उन्होंने क्लब की कीमत 30 हजार करोड़ रुपए रखी है। पिछले साल से चेल्सी की टीम शानदार लय में है। टीम ने पिछले साल यूरोप के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। उसके बाद टीम ने यूएफा सुपर लीग को भी अपने नाम किया था। पिछले महीने अबु धाबी में खेले गए क्लब वर्ल्ड कप में भी चेल्सी की टीम विजेता रही थी। अभी इंग्लिश फुटबॉल लीग प्रीमियर लीग में टीम 50 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर है। बुधावर की रात एफए कप के 5वें राउंड के मुकाबले में चेल्सी ने लुटन टाउन को 3-2 से हराया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/TcErmgf

No comments