Breaking News

बीच मैच में फटी पाकिस्तानी खिलाड़ी की पैंट, जैसे-तैसे बचाई इज्जत, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाकिस्तान () के दौरे पर है। तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 4 मार्च से रावलपिंडी में जारी है। आज खेल का पांचवां और आखिरी दिन है। मैच तेजी से ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। इस वक्त मुकाबला भले ही बेरंग नजर आ रहा हो, लेकिन चौथे दिन मैदान पर एक मजेदार घटना हुई। दरअसल, वाकया ऑस्ट्रेलियाई पारी के 123वें ओवर का है। गेंदबाजी का जिम्मा नौमान अली (Nauman Ali) के पास था। ओवर की 5वीं बॉल पर ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी (Alex Carey) ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला। पॉइंट की ओर गई बॉल को पकड़ने के लिए वहां शान मसूद (Shan Masood) मुस्तैद थे। चौका रोकने के चक्कर में वह बाउंड्री रोप से जा टकराए। शरीर ने ऐसा रगड़ा खाया कि बायीं ओर से पैंट ही फट गई। सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर मजे लिए। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 476 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 459 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन (90 रन) शतक से चूक गए, लेकिन उनके और स्टीव स्मिथ (78 रन) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 108 रन की साझेदारी हुई। चौथे दिन रात को तेज बारिश के चलते मैदान गीला होने से सुबह के सेशन में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी-20 श्रृंखला भी खेलेगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/L1ovNpM

No comments