Breaking News

शेन वॉर्न ने मौत के दिन क्या-क्या किया, दोस्त ने शेयर की अंतिम पलों की फोटो

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर () अब इस दुनिया में नहीं हैं। पिछले शुक्रवार को 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया था। वॉर्न दोस्तों के साथ थाईलैंड में थे और वहीं उनकी मौत हुई। क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाने वाले वॉर्न के निधन से पूरा क्रिकेट जगत अभी भी सदमे में है। शेन वॉर्न () के एक करीबी दोस्त ने जीवित रहते वॉर्न के अंतिम छणों की फोटो शेयर की है। शेन वार्न के दोस्त थॉमस हॉल द स्पोर्टिंग न्यूज के सीईओ हैं। हॉल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, इस मौत से पहले लेग स्पिनर की आखिरी तस्वीर मानी जा रही है। थॉमस हॉल भी वॉर्न के साथ थाईलैंड घुमने गए थे। हॉल ने उस दिन के बारे में अपनी वेबसाइट पर लिखा, 'कुछ अलग नहीं था। हमारे लिए पहला सवाल था कि हमलोग ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का टेस्ट मैच थाईलैंड में कैसे देख सकते थे। वॉर्न और क्रिकेट कभी दूर नहीं हो सकते।' मैच शुरू होने के कुछ गेंद बाद ही वॉर्न ने छलांग लगाई और अपने कमरे में चले गए। वे थोड़ी देर बाद काफी कपड़े लेकर आए, जैसे सेल से आ रहे हों। हॉल ने बताया कि शेन वॉर्न पिछले करीब एक साल से द स्पोर्टिंग न्यूज में उनके साथ जुड़े थे। उन्होंने आगे बताया, 'उन्होंने मुझे 2005 के एशेज टेस्ट का अपना जम्पर, अपनी 2008 की आईपीएल टी-शर्ट और वनडे क्रिकेट की शर्ट और टोपी भेंट की थी। ये हमारे ऑस्ट्रेलिया और यूके ऑफिस में हैं।' शेन वॉर्न और हॉल की दोस्ती करीब 15 साल पहले हुई थी। इस बारे में हॉल ने लिखा, 'मैं लगभग 15 साल पहले शेन से एक चैरिटी पोकर टूर्नामेंट में मिला था और मुझे ठीक से पता नहीं क्यों, लेकिन हम पक्के दोस्त बन गए और पूरी दुनिया में एक साथ घुमे। हमारे परिवार मिले और साथ में बेहतरीन समय बिताया।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/ibVTaHE

No comments