Breaking News

झूलन गोस्वामी ने की 34 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, रचा इतिहास

हैमिल्टन: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड (Ind vs Nz) के खिलाफ () के मुकाबले में हार मिली। न्यूजीलैंड ने भारत को 62 रन से हराया। भारत की हार के बावजूद भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज () में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। उन्होंने महिला वनडे वर्ल्ड कप में लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की स्पिनर लिन फुलस्टोन के नाम दर्ज था। आस्ट्रेलिया के लिए 1982 से 1988 के बीच खेलने वाली फुलस्टोन ने 20 मैचों में 39 विकेट लिये थे। झूलन गोस्वामी के भी 39 विकेट हो गए हैं, लेकिन झूलन ने लिन से 10 ज्यादा मैच खेले हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की पूर्व स्पिनर कैरोन अन होजेस का नाम है। उन्होंने 24 मैच में 37 विकेट लिए थे। झूलन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में एक विकेट लिया। 2002 में भारत के लिए डेब्यू करने वाली झूलन वनडे क्रिकेट में सबसे ज्याद विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने अभी तक 197 मैच खेले हैं और इसमें उनके नाम 248 विकेट है। झूलन के अलावा किसी गेंदबाज ने महिला वनडे में 200 विकेट भी नहीं लिए हैं। उनके साथ 250 विकेट लेने वाली पहली महिला गेंदबाज बनने का भी मौका है। वह भारत के लिये 12 टेस्ट और 68 टी20 मैचों में क्रमश: 44 और 56 विकेट ले चुकी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में झूलन को आखिरी ओवर में विकेट मिला। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन बनाए। भारतीय टीम 47वें ओवर में 198 रन पर आउट हो गई। हरमनप्रीत कौर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 71 रनों की पारी खेली। झूलन गोस्वामी में निचले क्रम में आकर 13 गेंद पर 13 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/akIHGEc

No comments