Breaking News

क्या है 100 टेस्ट मैच खेलने वाले विराट कोहली की अगली ख्वाहिश

मोहाली: के 100वें टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने उन्हें खास तौर पर सम्मानित किया। मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें खास तौर पर सम्मानित किया। कोहली को भारतीय कोच ने 100वें टेस्ट की कैप थमाई। द्रविड़ ने इस मौके पर कोहली की तारीफ की। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'आप इसके हकदार थे और आपने इसे कमाया है। और जैसा कि हम ड्रेसिंग रूम में कहते हैं- इसे डबल करो।' विराट कोहली ने भी इसके बाद महान भारतीय बल्लेबाज को धन्यवाद दिया। कोहली ने कहा, 'शुक्रिया राहुल भाई। यह मेरे लिए बहुत खास लम्हा है। मेरी पत्नी यहां मेरे साथ हैं। मेरा भाई, मेरे बचपन के कोच स्टैंड्स में हैं।' कोहली ने अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा किया। कोहली ने कहा, 'क्रिकेट एक टीम गेम है और आप सब लोगों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाता। मैं बीसीसीआई का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।' विराट ने राहुल द्रविड़ को शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'मेरे 100वें टेस्ट मैच की कैप देने के लिए आपसे बेहतर कोई दूसरा नहीं हो सकता था। आप मेरे बचपन के हीरो हैं। मेरे पास अब भी अंडर-15 के दिनों की आपके साथ तस्वीर है।' कोहली हमेशा से टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा, 'आज काफी क्रिकेट खेला जाता है। हम तीन फॉर्मेट खेलते हैं। इसके अलावा आईपीएल भी होता है। मैं चाहता हूं कि अगली पीढ़ी मुझसे यह सीखे कि मैंने क्रिकेट के इस सर्वश्रेष्ठ फॉर्मेट के 100 मैच खेले थे।' भारत प्लेइंग इलेवन रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, प्रथम निसांका, चरित असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनजंय डि सिल्वा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो, लसिथ एमबुलदेनिया, लाहिरू कुमारा


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/8IKSin2

No comments