Suresh Raina Father: पिता के निधन पर भावुक हुए सुरेश रैना, हरभजन ने भी ट्वीट कर जताया दुख
नई दिल्ली: क्रिकेटर (Suresh Raina Father) के पिता त्रिलोकचंद रैना (Trilokchand Raina) का रविवार (6 फरवरी) को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। वह एक सैन्य अधिकारी थे और बीते करीब एक साल से कैंसर से उनकी बड़ी जंग जारी थी। सुरेश रैना ने पिता के निधन पर पहली बार प्रतिक्रिया (Suresh Raina Emotional Tweets) दी है। रैना ने कहा कि उन्होंने अपनी सबसे ताकत खो दी। रैना ने टि्वटर पर लिखा, 'पिता को खोने के दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। कल, मेरे पिता का निधन हो गया, साथ ही मेरा सपॉर्ट सिस्टम भी चला गया। मेरी ताकत चली गई। वह अपनी आखिरी सांस तक फाइटर रहे। ईश्वर आपकी आत्मा शांति दे। आपकी कमी हमेशा महसूस होगी।' त्रिलोकचंद के चार बच्चे हैं। इसमें दो बेटे, दिनेश और सुरेश के अलावा दो बेटियां हैं। इस दुख के मौके पर क्रिकेटर के परिवार को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दुख जताया। हरभजन सिंह, ने ट्वीट कर परिवार के प्रति सांत्वना जाहिर की। सुरेश रैना ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में किया रजिस्टर्ड इस अनुभवी बल्लेबाजी के लिए आईपीएल 2021 बहुत अच्छा नहीं रहा था। इस साल चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रीटेन नहीं किया। सुरेश रैना ने दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ खुद को रजिस्टर किया है। उनके पास आईपीएल का काफी अनुभव है और ऐसे में टीमें उन पर दांव लगा सकती हैं। रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है और बीते साल आईपीएल के बाद से उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी मुकाबला नहीं खेला है। बीते साल 12 मैचों में उन्होंने 17.7 के औसत से 160 रन बनाए थे। उनका औसत 17.7 का रहा था। कुल मिलाकर रैना ने 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 32.51 का रहा है। इसमें एक सेंचुरी और 39 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। वह साल 2008 से ही आईपीएल का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को टूर्नमेंट जितवाने में अहम भूमिका निभाई है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/VxF6Gjg
No comments