Breaking News

'कोई प्यार फैला रहा है', PSL में दिखा विराट कोहली का बैनर, शोएब अख्तर का इमोशनल ट्वीट

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akthar) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। यह फोटो (Pakistan Super League) के एक मैच के दौरान का है। इसमें एक फैन ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का पोस्टर थामा हुआ है। यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला गया था। फैन ने भारतीय बल्लेबाज की तस्वीर का बैनर पकड़ा हुआ था और उस पर मेसेज था, 'मैं आपके देश को पाकिस्तान में देखना चाहता हूं' #peace। अख्तर ने टि्वटर पर लिखा- कोई प्यार फैला रहा है- #GaddafiStadium #PSL7 #Pakistan #ViratKohli।" कोहली हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई टी20 सीरीज में नजर आए थे। यह सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेली गई थी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सीरीज के दूसरे मैच में हाफ सेंचुरी भी लगाई थी। कोहली सीरीज के आखिरी मुकाबले में नहीं खेले थे। कोहली ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया है। वह दो सप्ताह तक के ब्रेक पर हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार (24 फरवरी) से शुरू हो रही टी20 इंटरनैशनल सीरीज में नहीं खेलेंगे। सीरीज का पहला मैच लखनऊ में होगा वहीं बाकी दो मुकाबले धर्मशाला में खेले जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलेंगे विराट भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने विराट कोहली और ऋषभ पंत को वर्कलोड के चलते टी20 सीरीज से आराम दिया है। वे दोनों 4 मार्च से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में लौट आएंगे। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने रोहित को अब टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उनके कप्तान होंगे। टी20 सीरीज के बाकी दो मुकाबले 26 और 27 फरवरी को खेले जाएंगे। वहीं सीरीज का दूसरा टेस्ट 12 मार्च से बेंगलुरु में होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/HUaS3Gl

No comments