IND vs SL: कड़ाके की ठंड के साथ बारिश का कहर... धर्मशाला में फिर टूटेगा फैंस का दिल?
धर्मशाला: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 आज धर्मशाला (India vs Sri lanka 2nd t20 At Dharamshala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में खेला जाना है। टीम इंडिया ने लखनऊ में पहला मुकाबला 62 रनों से जीता था। इसके साथ ही मेजबान के पास 1-0 की बढ़त है और अगर आज मैच जीतता है तो सीरीज पर भी कब्जा कर लेगा। हालांकि, उसकी राह में सबसे बड़ा रोड़ा मौसम है। वेदर रिपोर्ट (Dharamshala Today Weather Report) की मानें तो इस मैच भी बारिश खलल डाल सकती है। दरअसल, धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर मैचों के दौरान अक्सर बारिश खेल बिगाड़ती रही है। ऐसा इस मैच में भी हो सकता है। औसत तापमान सात डिग्री के आसपास होने से ओस का असर भी खूब होगा। पिच से फास्ट बोलर्स को मदद मिल सकती है। यहां पहली पारी का औसत टोटल 150 रन के आसपास रहा है। बता दें कि पिछले दो मैच भी बारिश की वजह से नहीं हो सके थे। 12 मार्च, 2020 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर, 2019 को टी-20 मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो सका था। टी20 रैंकिंग्स
- भारत - 1
- श्रीलंका -10
- कुल मैच - 23
- भारत जीता - 15
- श्रीलंका जीता - 7
- नो रिजल्ट - 1
- 10 टी20 इंटरनेशनल मैच भारत ने लगातार जीते हैं पिछले वर्ल्ड कप के बाद से। अफगानिस्तान और रोमानिया के नाम सर्वाधिक 12-12 मैच जीतने का रेकॉर्ड है
- 200 रन तीन विकेट पर सर्वाधिक टीम स्कोर है धर्मशाला के मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैचों में। यह स्कोर 2015 में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया था
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/jM5FzNo
No comments