Breaking News

Ind vs SL: कब और कहां देखें भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनैशनल

धर्मशाला: ,तीसरा टी20 इंटरनैशनल Live Streaming: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को धर्मशाला में खेला गया दूसरा टी20 इंटरनैशनल मैच जीत लिया। इसके साथ ही उसने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। की कप्तानी में भारत ने एक और सीरीज अपने नाम की है। शनिवार को श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दिखाया कि आखिर क्यों उन्हें भारतीय बल्लेबाजी का भविष्य बताया जा रहा है। विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में अय्यर ने नंबर तीन पर अच्छी बल्लेबाजी की है। अय्यर ने लगातार दो हाफ सेंचुरी लगाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। रोहित शर्मा दूसरे मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। आइए देखते हैं कि आप तीसरा टी20 इंटरनैशनल कब और कहां देख सकते हैं। कब खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 इंटरनैशनल? भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 इंटरनैशनल, रविवार, 27 फरवरी, 2022 को खेला जाएगा। कितने बजे शुरू होगा भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनैशनल? भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनैशनल भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा। कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 इंटरनैशनल कहां खेला जाएगा? भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनैशनल हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन, धर्मशाला में खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 इंटरनैशनल का लाइव स्कोर कहां देख सकते हैं? भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 इंटरनैशनल का लाइव स्कोर आप nbt.in पर देख सकते हैं। कहां देख सकते हैं भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनैशनल? भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज के तीसरे टी20 इंटरनैशनल की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्टस और हॉटस्टार पर देख सकते हैं। टीमें -भारत रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक हूडा, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान श्रीलंका दासुन शनाका (कप्तान), पथम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलांका (उप-कप्तान), दिनेश चंडीमल, दनुष्का गुनातिलके, कामिल मिश्रा, जनिथ लियांगे, चामिका करुणारत्ने, दुष्मंता चमीरा, लाहिरू कुमारा, बिनुरा फर्नांडो, शिरन फर्नांडो, महेश तीक्ष्णा, जेफ्री वेडेरसे, प्रवीण जयविक्रमा, अशिन डेनियल


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/s3TSbVu

No comments