महिला एकदिवसीय रैंकिंग में मंधाना पांचवें स्थान पर पहुंची, मिताली दूसरे पर बरकरार
दुबई: भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) दो स्थान के सुधार के साथ आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग () में बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि कप्तान () ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। इस नवीनतम रैंकिंग सूची (ICC Women Rankings) में मंधाना के नाम 710 रेटिंग अंक हैं जबकि मिताली (Mithali) के 738 रेटिंग अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली (Alyssa Healy) 742 अंकों के साथ सूची में शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया के दो अन्य खिलाड़ी बेथ मूनी (719) और एमी सैटरथवेट (717) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) 727 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है जबकि ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासेन (773) ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। हरफनमौला खिलाड़ियों में भी रैंकिंग में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की ही खिलाड़ी हैं। उनकी पेस बोलिंग ऑलराउंडर एलीसे पैरी (Ellyse Perry) नंबर एक पर कायम हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे एकदिवसीय में 64 गेंद में 40 रन की पारी खेलने के साथ उन्होंने सात ओवर की गेंदबाजी में महज 12 रन देकर तीन विकेट लिए। मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने के साथ उन्हें 47 रेटिंग अंकों का बहुत बड़ा फायदा हुआ जिससे वह इंग्लैंड की नैट स्किवर (360) को पीछे छोड़ने में सफल रही। भारत की दीप्ति शर्मा चौथे (299 अंक) और झूलन गोस्वामी (251) 10वें स्थान पर बरकरार है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/oncwdD4
No comments