भारतीय टीम की चयन समिति के सदस्य ने अचानक छोड़ा अपना पद, क्या रही वजह?
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज और फिर श्रीलंका टीम भारत दौरे पर आएगी। इस बीच, भारतीय चयन समिति के सदस्य एबे कुरुविल्ला () ने अपना पद छोड़ दिया है। कुरुविला चेतन शर्मा (Chetan Sharma) के नेतृत्व वाली भारतीय सीनियर चयन समिति के सदस्य थे। कुरुविल्ला वेस्ट जोन से चयन समिति के सदस्य थे। भारत को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। कुरुविला द्वारा अचानक पद छोड़ने की वजह बीसीसीआई () का नया नियम है, जिसके तहत कोई भी चयनकर्ता () 5 साल से ज्यादा समय तक चयन समिति का सदस्य नहीं रह सकता है। दिसंबर 2020 में सीनियर चयन समिति के सदस्य बने थे, लेकिन उससे पहले चार साल वे जूनियर चयन समिति के सदस्य रह चुके थे। जिसकी वजह से उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा। अभी टेस्ट में भारत का कोई कप्तान नहीं है। चयन समिति को नए कप्तान का भी चयन करना है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड के किसी भी अधिकारी को इस नए नियम की जानकारी नहीं थी, लेकिन मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सदस्य संजीव गुप्ता ने जब जनवरी में इसे लेकर शिकायत दर्ज की, तब उन्हें भी इस नियम का पता चला। कुरुविला के पद छोड़ने के बाद सीनियर सेलेक्शन कमिटी में 4 सदस्य रह गए हैं। जिसमें चेतन शर्मा, सुनील जोशी, हरविंदर सिंह और देबाशीष मोहंती शामिल हैं। 53 साल के कुरुविला की जगह लेने के लिए बीसीसीआई अब आवेदन मंगाने की तैयारी में है। वहीं, कुरुविला को बोर्ड गेम डेवलपमेंट मैनेजर का पद दे सकती है। एबे कुरुविला ने 90 के दशक में भारतीय टीम के लिए 10 टेस्ट और 25 वनडे मुकाबले खेले थे। उनके नाम टेस्ट और वनडे दोनों में 25-25 विकेट हैं। उन्होंने अपने सभी 35 इंटरनेशनल मैच 1997 में ही खेले थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/if0RUsG
No comments