Breaking News

विराट की पोजिशन पर हैं अब श्रेयस अय्यर की निगाहें, जानें 'किंग' कोहली के आगे कहां टिकते हैं

धर्मशाला: (Shreyas Iyer) को मैच खत्म करना पसंद है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की इच्छा जताई है जिस स्थान पर आम तौर पर दिग्गज बल्लेबाजी करते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 के बाद कोहली को आराम दिया गया जिसके बाद श्रेयस ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ( vs SL In T20I) के खिलाफ तीन अर्धशतक जड़े और भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। निचले क्रम में नहीं मिलता वक्त श्रेयस ने हालांकि कहा कि अगर विकल्प मिलता है तो वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘बेशक इस प्रारूप में शीर्ष तीन क्रम के बल्लेबाज ही अपनी पारी की योजना काफी अच्छी तरह बना सकते हैं। अन्यथा अगर आप निचले क्रम में बल्लेबाजी करेंगे तो आपके पास समय नहीं होता और आपको पहली गेंद से ही तेजी से रन बनाने होते हैं। इसलिए हां अगर निजी तौर पर बताना हो तो मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान बेशक तीसरा नंबर है।’ यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह पक्की कर ली है तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस समय इस तरह से सोचना गलत होगा। मैं टीम में जगह पक्की करने के बारे में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि जैसा कि मैंने पहले कहा, टीम में काफी प्रतिस्पर्धा है।’ टी-20 इंटरनेशनल करियर
विराट कोहली आंकड़े श्रेयस अय्यर
97 मैच 36
3296 रन 809
94 बेस्ट स्कोर 74
51.5 औसत 36.77
137.68 स्ट्राइक रेट 141.43
0/30 100/50s 0/6
मुश्किल है,नामुमकिन नहींश्रेयस ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 174 के स्ट्राइक से 204 रन बनाए। श्रेयस को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला था। वह अपने पिछले पांच मुकाबलों में चार अर्धशतक जड़ चुके हैं जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी महीने वनडे मैच में 80 रन की पारी भी शामिल है। एक शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज को तीसरे क्रम पर भेजना टीम हित में ही होगा, लेकिन क्योंकि यह पोजिशन विराट कोहली की है तो उनके टीम में रहते श्रेयस को यह पोजिशन मिल पाना मुश्किल हैं। आईपीएल करियर
विराट कोहली आंकड़े श्रेयस अय्यर
207 मैच 87
6283 रन 2375
113 बेस्ट स्कोर 96
37.4 औसत 31.67
129.95 स्ट्राइक रेट 123.96
5/42 100/50s 0/16
हालांकि यह नामुमकिन नहीं है। जब से रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाली है वह तब आगमी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने में जुट गए हैं। इसके लिए वह कई प्रयोग करने से भी नहीं घबरा रहे और तीसरे पोजिशन पर श्रेयस की इस सफलता और विराट के खराब फॉर्म को देखते हुए वह कुछ कड़े फैसले ले लें तो इसमें हैरानी वाली बात नहीं होनी चाहिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/tak65Zr

No comments