Breaking News

युजवेंद्र चहल ने की जसप्रीत बुमराह के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, तीसरे मैच में होगा उसे तोड़ने का मौका

कोलकाता: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज () के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 8 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम (Team India) ने 186 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल ने विस्फोटक बल्लेबाज की, लेकिन इसके बाद भी मेहमान टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। भारत के लिए अंतिम तीन ओवर में हर्षल पटेल (Harshal Patel) और भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को रोक दिया। इस मैच में भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल () ने टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स को पवेलियन भेजा। मेयर्स ने 9 रनों की पारी खेली। इस विकेट के साथ ही चहल ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट (Most T20I Wickets For India) लेने के मामले में () के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। चहल ने 52 मैच में 66 शिकार किए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम 55 मैच में 66 विकेट हैं, लेकिन उन्होंने चहल से कम ओवर डाले हैं। चहल भारत के लिए 203.5 ओवर डाल चुके हैं। वहीं बुमराह ने 197.5 ओवर ही डाले हैं। बुमराह इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं और चहल के पास अंतिम मैच में उनसे आगे निकलने का मौका होगा। ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चहल और बुमराह संयुक्त रूप से 17वें नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर और श्रीलंका के अजंता मेंडिस व नुवान कुलसेकरा के भी 66-66 विकेट हैं। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले नंबर पर हैं। बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब के नाम 94 मैच में 117 विकेट हैं। उनके अलावा तीन अन्य गेंदबाज भी 100 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। न्यूजीलैंड के टीम साउदी को 111, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के 107 और अफगानिस्तान के राशिद खान के 103 विकेट हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/me32jLg

No comments