देखें वीडियो: मिशेल स्टार्क ने फेंकी 'सबसे खराब' गेंद,कॉमेंटेटर्स की छूटी हंसी
कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पांच टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में आसानी से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 122 रन का लक्ष्य चार विकेट खोकर तीन ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया। गेंदबाजों के लिए यह दिन काफी अच्छा रहा। ऑस्ट्रेलिया के छह में से चार गेंदबाजों ने विकेट लिए। मिशेल स्टार्क ने कोई विकेट नहीं लिया। हालांकि उन्होंने अपने चार ओवरों में 30 रन दिए। हालांकि, उन्होंने एक ऐसी गेंद फेंकी जिसने काफी चर्चा बटोरी। श्रीलंका की बल्लेबाजी की 18वीं पारी के दौरान स्टार्क ने यह गेंद फेंकी। यह उनके स्पैल का आखिरी ओवर था। दासुन शनाका बल्लेबाजी कर रहे थे। वह आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने में जुटे थे। स्टार्क ओवर की पांचवीं गेंद फेंक रहे थे। स्टार्क ने ओवर द विकेट गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने शायद स्लो गेंद फेंकने की कोशिश की। हालांकि, स्लो गेंद फेंकने की कोशिश सही नहीं रही। गेंद उनके हाथ से स्लिप हो गई और विकेटकीपर मैथ्यू वेड की पहुंच से भी दूर रही। गेंद वेड से काफी दूर और ऊंची गई। उन्होंने इसे रोकने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाए। ऑस्ट्रेलिया को इस गेंद पर बाई के चार रन मिले। इसके साथ ही इसे नो-बॉल करार दिया गया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को इससे बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ क्योंकि श्रीलंका वैसे ही बहुत संघर्ष कर रही थी। इस गेंद पर कॉमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वेड के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बनाई जहां तक सीरीज का सवाल है तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीन मैच जीतकर अपराजेय बढ़त बना ली है। उन्होंने पहला टी20 मैच आसानी से जीत लिया। श्रीलंका ने दूसरे मैच में वापसी की और मुकाबला टाई रहा। हालांकि सुपर ओवर में जोश हेजलवुड की कमाल की गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम सुपर ओवर में मैच हार गई।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/ow9dslv
No comments