यहां के हम सिकंदर... भारत ने इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप में जड़ा खिताबी 'पंच'
नॉर्थ साउंड (एंटिगा): मैन ऑफ द मैच राज बावा (5 विकेट और 35 रन) के ऑलराउंड खेल, हरनूर सिंह (50) और निशांत सिंधु (50*) के दम पर भारत ने इंग्लैंड (IND beat ENG In U19 World Cup Final) को 4 विकेट से हराते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। यह 5वां मौका है, जब भारत () ने खिताब अपने नाम किया है। वह टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भी है। उसने 2002, 2008, 2012 और 2018 में भी टॉफी अपने नाम की थी। सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 44.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 189 रन बनाए। जवाब में भारत ने 48.4 ओवरों में 6 विकेट पर 195 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। दिनेश (13*) ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 की तरह धोनी के अंदाज में विजयी सिक्स जड़ा, जबकि निशांत सिंधु 50 रन बनाकर नाबाद रहे। ऐसा रहा टूर्नामेंट में भारत का सफर
- 15 जनवरी: vs साउथ अफ्रीका, 45 रनों से जीता
- 19 जनवरी: vs आयरलैंड, 174 रनों से जीता
- 22 जनवरी: vs यूगांडा, 326 रनों से जीता
- 29 जनवरी: vs बांग्लादेश, विकेट से जीता
- 02 फरवरी: vs ऑस्ट्रेलिया, 96 रनों से जीता
- 06 फरवरी: vs इंग्लैंड, 4 विकेट से जीता
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/s23lYVR
No comments