SA v IND LIVE: केपटाउन में 37 में से 31 मैच जीता साउथ अफ्रीका, भारत का भी यहां रिकॉर्ड बढ़िया
केपटाउन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आज आखिरी मुकाबला है। पहले ही सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया के लिए यह मुकाबाल वर्चस्व की जंग होगी। पहले दो मैचों में हार के बाद अब क्लीन स्वीप से बचने की कवायद में लगी भारतीय टीम संडे को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में कुछ बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है। पहले दोनों मैच में भारतीय टीम की रणनीति पूरी तरह विफल रही। पिच व मौसमबल्लेबाजी के अनुकूल केपटाउन की पिच पर एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद होगी। यहां पेसर्स को पिच से अच्छी पेस मिलती है लेकिन एक समान उछाल और ज्यादा बाउंस नहीं होने के कारण बल्लेबाज इसका फायदा उठा लेते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 270-280 के करीब का टोटल टांगना चाहेगी। मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जाने की संभावना है। आमने-सामने
- टोटल वनडे - 86
- साउथ अफ्रीका जीता - 48
- भारत जीता - 35
- नो रिजल्ट - 3
- 5 पिछले वनडे मैचों में ऋषभ पंत ने 284 रन बनाए हैं। भारत की ओर से दूसरा कोई बल्लेबाज पिछले पांच मैचों में इतने रन नहीं बना सका है
- 2 वनडे विकेट लिए हैं आर अश्विन ने साउथ अफ्रीका में डाले कुल 48 ओवर्स में जबकि भुवनेश्वर कुमार भी 60 ओवर में दो ही विकेट ले सके हैं
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qR4g8z
No comments