LIVE: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच घमासान, यहां देखें दूसरे मैच का पूरा रोमांच
जोहान्सबर्ग साउथ अफ्रीका और भारत के बीच जोहान्सबर्ग टेस्ट में आज का दिन काफी अहम होगा। भारतीय टीम को उम्मीद होगी कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की साझेदारी लंबी चले। भारत की कुल बढ़त अभी 58 रन की है। वहीं साउथ अफ्रीका जल्दी विकेट लेकर मैच में वापसी करना चाहेगा। जोहान्सबर्ग की पिच को लेकर कोई भी भविष्यवाणी करना आसान नहीं। भारत के 100 रन पूरे तीसरे दिन पुजारा और रहाणे आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने अपने 100 रन भी पूरे कर लिए हैं। भारतीय टीम 4 रन प्रति ओवर से तेज बल्लेबाजी कर रही है। भारतीय टीम दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद थोड़ी राहत महसूस कर रही होगी। शुरुआत में टीम ने केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के विकेट खो दिए थे। लेकिन इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम को पटरी पर लौटाया। दोनों ने मिलकर 8.2 ओवर में 41 रन जोड़ लिए हैं। फॉर्म से काफी समय से बाहर चल रहे इन दोनों बल्लेबाजों के लिए यह पारी काफी अहम है। पुजारा 42 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद लौटे वहीं रहाणे का स्कोर 11 था। ये दोनों खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बचाने को लेकर खेल रहे हैं और दिन का खेल समाप्त होने तक तो वे इस इरादे पर खरे उतरते दिखे। भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट पर 85 रन था। भारत की कुल बढ़त 58 रन है। तो कुल मिलाकर मामला टक्कर का है। साउथ अफ्रीका की कोशिश दिन की शुरुआत में जल्दी विकेट हासिल कर भारत पर दबाव बढ़ाने की होगी वहीं भारतीय टीम चाहेगी कि वह पुजारा और रहाणे स्कोर को आगे लेकर जाएं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qNPMFm
No comments