LIVE: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट का घमासान, यहां देखें पूरा रोमांच
जोहानिसबर्ग भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से वांडरर्स के मैदान पर खेला जाएगा।भारत को नए साल में इतिहास रचने का मौका मिलेगा जब कई मैच विजेताओं की मौजूदगी वाली विराट कोहली की टीम दूसरा टेस्ट भी अपने नाम कर साउथ अफ्रीका में पहली सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी नए कप्तान केएल राहुल ने दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका कै खिलाफ बैटिंग चुनी है। विराट के बिना हनुमा विहारी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। राहत की बात ये है कि विराट की पीठ की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। वह टॉस के दौरान बाकी टीम के साथ मैदान पर ही थे। केएल राहुल ने बताया कि वह अगले टेस्ट तक पूरी तरह फिट बैठ जाएंगे। विराट कोहली नहीं खेल रहे दूसरा टेस्ट दूसरे टेस्ट में टीम विराट के बिना उतर रही है। केएल राहुल कप्तानी का मोर्चा संभाल रहे हैं। पिच व मौसम वांडरर्स की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मौका देती है, लेकिन जोहानिसबर्ग में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है और फिलहाल परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के ज्यादा अनुकूल हैं। इस पिच पर मिलने वाले एक्स्ट्रा बाउंस का फायदा पेसर्स उठाना चाहेंगे। पहले दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की आशंका कम है। हालांकि अगले चार दिन बारिश की आशंका जताई गई है। टेस्ट रैंकिंग्स:
- भारत- 1
- साउथ अफ्रीका- 6
- कुल टेस्ट: 40
- भारत जीता: 15
- सा. अफ्रीका जीता: 15
- ड्रॉ: 10
- 5 लगातार टेस्ट मैच जीते हैं भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ। इस जीत के सिलसिले की शुरुआत 2018 में जोहानिसबर्ग से ही हुई थी। उसके बाद भारत ने तीन टेस्ट भारत में जीते।
- 6 विकेट दूर हैं अश्विन कपिल देव के 434 टेस्ट विकेट से। इस मार्क को पार करते ही वह अनिल कुंबले (619) के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट बोलर बन जाएंगे
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pK4y0C
No comments