Breaking News

सेंचुरियन में केएल राहुल ने कैसे खेली बड़ी पारी, गावसकर ने बताया सबकुछ

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया को मिली ऐतिहासिक जीत के पीछे (KL Rahul) की अहम भूमिका रही, जिन्होंने पहली पारी में शानदार शतकीय पारी खेली। राहुल के 123 रन के दम पर भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए। टीम इंडिया के (Sunil Gavaskar) सेंचुरियन में खेली गई केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की पारी से खासे प्रभावित हैं। गावसकर का कहना है कि दोनों ओपनर्स ने सेंचुरियन में दिखाया कि किस गेंद को खेलनी है और किसे छोड़नी है, खास तौर पर उस जगह पर जहां गेंद घर से ज्यादा बाउंस होती हैं। गावसकर ने टाइम्स ऑफ इंडिया में अपने कॉलम में लिखा कि केएल राहुल की हालिया सफलता के पीछे जो कारण है वह ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को सही तरीके से जज करना है। दिग्गज गावसकर का कहना है कि शुरुआती दिनों में राहुल की असफलता की वजह ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद रही हैं। उस समय वह रन के लिए संघर्ष करते थे। इंग्लैंड टूर से राहुल ने अपने शॉट सेलेक्शन पर काम किया। इसके बाद से उनके बल्ले से दोबारा रन निकलने शुरू हुए। आज वह मुरली विजय (Murali Vijay) की तरह दिखाई देते हैं जो ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को छोड़ने वाले ओपनर्स में से एक थे। खासकर टेस्ट मैच की शुरुआत में बल्लेबाज जितनी कम गेंदें खेलता है उसके बड़े स्कोर बनाने के मौके ज्यादा होते हैं। इस दौरान वह देख सकता है कि पिच कैसी है और वह क्या कर रही है। बॉल कैसे मूव और बाउंस कर रही है। इसके बाद वह अपना शॉट अच्छे तरीके से खेल सकता है। दिग्गज गावसकर ने लिखा कि टेस्ट मैच की शुरुआत में आपको धैर्य रखने की जरूरत होती है। तभी आप स्कोर कर सकते हैं। ओपनिंग में शतकीय साझेदारी कर भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को दबाव में ला सकती है। टीम इंडिया को सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में 130 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने इस टेस्ट को 113 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3sS9EtK

No comments