Asia Cup SF: महिला भारतीय टीम की साउथ कोरिया से भिड़ंत, जानिए कौन और क्यों है भारी
मस्कटपूल चरण में जापान के खिलाफ औसत प्रदर्शन के बाद अभियान को ढर्रे पर लाने वाली गत चैंपियन भारतीय टीम कोरिया के खिलाफ महिला के सेमीफाइनल में आज जब उतरेगी तो गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत ने पहले मैच में मलेशिया को 9-0 से हराया लेकिन फिर जापान से 0-2 से हार गई। इसके बाद अपने खेल में सुधार करके सिंगापुर को 9-1 से हराकर पूल-ए से अंतिम चार में जगह बनाई। अब वर्ल्ड रैंकिंग्स में नौवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम का सामना 11वीं रैंकिंग्स वाली कोरियाई टीम से है जो अपनी चपलता के लिए जानी जाती है। हालांकि पिछले मैच के प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए भारतीय टीम जापान पर दबदबा बनाने की कोशिश करेगी। दोनों टीम आखिरी बार 2019 में भिड़ी थी। तब भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे सेमीफाइनल में जापान का सामना चीन से होगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3o04Mzf
No comments