Breaking News

लियोनेल मेसी को हुआ कोरोना, 3 अन्य खिलाड़ी भी महामारी के शिकार, मचा बवाल

नई दिल्ली अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर के लिए साल के पहले ही सप्ताह में दुखद खबर आई है। वह महामारी कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। उनके अलावा पैरिस सेंट जर्मेन (PSG) के 3 अन्य खिलाड़ी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। फुटबॉल क्लब ने इस खुद इस खबर की पुष्टि की है। इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। लोग अपने हीरो की सलामती की दुआ कर रहे हैं। अन्य तीन खिलाड़ी युआन बेर्नाट, सर्जियो रिको और नाथन बिटुमाजाला हैं। क्लब ने अपने बयान में कहा- सर्दियों की छुट्टियों के बाद और प्रशिक्षण शुरू होने से पहले किए गए परीक्षणों में 4 खिलाड़ियों और एक स्टाफ कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें लियोनेल मेसी के अलावा जुआन बर्नाट, सर्जियो रिको और नाथन बिटुमजाला शामिल हैं। सभी प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहे हैं। इससे पहले पीएसजी टीम ने शनिवार रात बयान में कहा था कि स्टाफ का एक सदस्य भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। उस समय किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया था लेकिन बाद में रविवार को टीम के चिकित्सा समाचार में क्लब ने संक्रमित खिलाड़ियों की सूची में मेसी, लेफ्ट बैक युआन बेर्नाट, बैकअप विकेटकीपर सर्जियो रिको और 19 साल के मिडफील्डर नाथन बिटुमाजाला के नाम की जानकारी दी। पीएसजी को तीसरे टीयर की टीम वेनेस से भिड़ना है। पिछले साल का उप विजेता मोनाको रविवार को दूसरे टीयर की टीम क्युविली रोवेन से भिड़ेगा। रविवार को 13 मुकाबले होंगे जिनमें टीम अंतिम 16 में जगह बनाने की दावेदारी पेश करेंगी। मोनाको ने शनिवार को कहा था कि उसके साथ खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन उनमें से किसी में भी चिंताजनक लक्षण नहीं दिखे हैं और वे क्वारंटीन हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ELIYNq

No comments