भारत को टी20 विश्व कप में हराना पाक टीम का 2021 में सर्वश्रेष्ठ पल : बाबर
कराची पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने टी20 विश्व कप में भारत पर पहली जीत को अपनी टीम के लिए बीते हुए वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पल करार दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा जारी पॉडकास्ट में बाबर (Babar) ने कहा कि इसी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारना उनकी टीम के लिए सबसे निराशाजनक क्षण था। उन्होंने कहा, ‘इस हार ने मुझे सबसे ज्यादा आहत किया क्योंकि हम एक संयुक्त इकाई के तौर पर बहुत अच्छा खेल रहे थे।’ बाबर (Babar Azam) ने कहा कि भारत को पहली बार विश्व कप में हराना 2021 में सर्वश्रेष्ठ पल रहा। पाकिस्तान ने एकतरफा मैच में भारत को 10 विकेट से हराया था। उन्होंने कहा, ‘एक टीम के रूप में हमारे लिए यह शानदार उपलब्धि थी क्योंकि हम इतने वर्षों से भारत को विश्व कप में नहीं हरा पाए थे। यह वर्ष में हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ पल था।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3n9bcvR
No comments