ऑस्ट्रेलिया ओपन नहीं खेलने के बावजूद जोकोविच का जलवा जारी, महिलाओं में बार्टी नंबर-1
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन (Ash Barty) ने डेनियल कोलिन्स (Danielle Collins) पर सीधे सेटों में जीत से अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद महिला एकल में नंबर एक रैंकिंग पर पिछले दो साल से अधिक से समय से चला आ रहा अपना कब्जा बरकरार रखा। इससे पहले फ्रेंच ओपन और विंबलडन जीत चुकी बार्टी ने नंबर दो पर काबिज बेलारूस की आर्यना सबालेंका पर बढ़त मजबूत कर ली है। पिछले साल की फ्रेंच ओपन चैंपियन पहली बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने के कारण तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। पोलैंड की इगा स्वियातेक पांच पायदान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गयी हैं जबकि 28 वर्षीय कोलिन्स ने 20 पायदान की लंबी छलांग लगायी है और वह पहली बार शीर्ष 10 में पहुंचने में सफल रही हैं। विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी गर्बाइन मुगुरुजा चार पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गयी है। पुरुष रैंकिंग में शीर्ष 10 में इटली के मैटियो बेरेटिनी और रूस के आंद्रे रूबलेव की रैंकिंग में ही परिवर्तन हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले बेरेटिनी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं जबकि रूबलेव सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। पुरुष वर्ग में शीर्ष पर काबिज हैं। वह कोविड-19 के टीकाकरण की शर्तों को पूरा नहीं करने के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेल पाए थे। रूस के दानिल मेदवेदेव दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। जर्मनी के अलेक्सांद्र जेवरेव तीसरे, यूनान के स्टेफनोस सिटसिपास चौथे और स्पेन के राफेल नडाल पांचवें स्थान पर हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/BqK5z0RN2
No comments