SA vs IND: आज कैसा है सेंचुरियन में मौसम, क्या तीसरे दिन भी होगी बारिश?
सेंचुरियन भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह बारिश की भेट चढ़ गया था। रूक-रूककर बारिश होती रही। मैदान कभी पूरी तरह सूख ही नहीं पाया। बिना कोई गेंद फेंके दिन का खेल रद्द करना पड़ा। अब ऐसे में फैंस चाहते हैं कि तीसरे दिन पूरा खेल देखने को मिले। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आज सेंचुरियन में मौसम कैसा रहेगा। वेदर फोरकास्ट क्या कह रहा है। क्या आज भी बारिश की संभावना है या मैच के दौरान धूप खिली होगी। सुबह खुशनुमा रहेगा मौसम जो बीत गई सो बात गई क्योंकि नया दिन, नई शुरुआत है। खबर है कि मंगलवार यानी आज सेंचुरियन में मौसम बेहतर होगा। मौसम में नमी होगी, सर्द हवाएं भी चलेंगी, लेकिन धूप भी खिलने की उम्मीद है। एक्यूवेदर डॉट कॉम की माने तो शुरुआत में तापमान 27 डिगी सेल्सियस होने की संभावना है। दोपहर तक भले ही आसमां में बादल छा जाएंगे, लेकिन बाकी दिन में कभी भी बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। आज तय सयम पर शुरू होगा मैचतीसरे दिन का खेल अपने निर्धारित समय पर शुरू होगा और तीसरे सेशन में अतिरिक्त आधे घंटे का खेल होगा। कल के खेल की भरपाई आज करने की योजना था। ऑफिशियल्स ने उम्मीद जताई थी कि आज 98 ओवर का खेल हो, लेकिन खराब रोशनी इस प्लान पर पानी फेर सकती है। अब भविष्यवाणी यह है कि खेल के अंतिम दिन भी बारिश खेल का मजा किरकिरा कर सकती है। भविष्यवाणी की मानें तो इस टेस्ट में अब सिर्फ दो दिन का ही खेल संभव हो पाएगा। टीम इंडिया के नाम रहा था पहला दिनपहले दिन के खेल के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 272 रन था। केएल राहुल 248 गेंद में 122 रन बनाकर और अजिंक्य रहाणे 81 गेंद में 40 रन बनाकर खेल रहे थे। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 60 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान विराट कोहली ने 94 गेंद में 35 रन बनाए। अग्रवाल को एंगिडी ने पगबाधा करके मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई। ऐसा लग रहा था कि लेग स्टंप से नहीं टकराएगी लेकिन डीआरएस लेने पर मैदानी अंपायर को फैसला बदलाव पड़ा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qt5XIa
No comments