Breaking News

SA vs IND Day 4 LIVE: भारत के पास 146 रन की अहम लीड, आज खेल का चौथा दिन

सेंचुरियन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल है। भारत ने पहली पारी में 130 रन की लीड हासिल करने के बाद तीसरे दिन यानी मंगलवार को अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 16 रन बना लिए थे। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 327 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 197 रन पर आउट कर दिया था। भारत की कुल बढ़त अब 146 रन की हो गई है। एक दिन में 18 विकेट गिरे दूसरे दिन लगातार बारिश होने (Rain in South Africa) के कारण पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। दिन भर में 268 रन बने और 18 विकेट गिरे। भारत को दिन के अंतिम सत्र में फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 16 रन बनाए हैं और उसकी कुल बढ़त 146 रन की हो गई है। पहली पारी में 123 रन बनाने वाले केएल राहुल (KL Rahul) पांच रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। पेसर्स का जलवा सुबह एनगिडी (Lungi Ngidi, 71 रन देकर छह) और कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada, 72 रन देकर तीन) भारत के बाकी बचे सात विकेट 55 रन के अंदर निकाले तो बाद में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के चोटिल होने के बावजूद भारतीय तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया। शमी (Shami) ने 44 रन देकर पांच विकेट लिए तो बुमराह ( , 16 रन देकर दो) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur, 51 रन देकर दो) ने दो – दो जबकि मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj, 45 रन देकर एक) ने एक विकेट हासिल किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3zb8kDs

No comments