Breaking News

यामागुची को हराकर सिंधु बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में पहुंचीं

बाली जापान की अकाने यामागुची को शनिवार को कठिन मुकाबले में हराकर भारतीय बैडमिंटन स्टार ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मौजूदा विश्व चैम्पियन और दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता सिंधु ने यह रोमांचक मुकाबला 21-15, 15-21, 21-19 से जीता। वह सत्र के इस आखिरी टूर्नामेंट के फाइनल में तीसरी बार पहुंची है। उन्होंने 2018 में यह खिताब जीता था और यह उपलब्धि अपने नाम करने वाली वह अकेली भारतीय हैं। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु का तीसरे नंबर की जापानी खिलाड़ी के खिलाफ रिकॉर्ड 12-8 का था। तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद सिंधु फ्रेंच ओपन, इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचीं। वह मार्च में स्विस ओपन फाइनल हार गई थीं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xXfQ4e

No comments