Breaking News

एजाज पटेल ने रचा इतिहास, 'जंबो' के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

मुंबई न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल (Ajaz Patel) ने इतिहास बना दिया है। उन्होंने भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट में पारी के सभी 10 विकेट अपने नाम कर लिए। ऐसा करने वाले वह दुनिया के सिर्फ तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले जिम लेकर और अनिल कुंबले ही ऐसा कर पाए हैं। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अपने जन्मस्थान पर खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 47.5 ओवर तक बोलिंग की और भारत के सभी 10 विकेट अपने नाम किए। मुंबई टेस्ट के पहले दिन उन्होंने चार विकेट लिए थे। वहीं आज दूसरे दिन बाकी छह विकेट भी उन्होंने झटक लिए। मोहम्मद सिराज उनका 10वां शिकार बने। एजाज ने पहली पारी में भारत के सभी 10 विकेट चटकाए एजाज ने पहली पारी में भारतीय कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, मोहम्मद सिराज और मयंक अग्रवाल को पवेलियन की राह दिखाई। कोहली, पुजारा और अश्विन तो खाता भी नहीं खोल सके। इस मामले में पहले नंबर पर पहुंचे एजाज पटेल भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बात करें तो पटेल अब पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के जैक नोरिजा का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 1971 में 95 रन देकर नौ विकेट लिए थे। वहीं कीवी गेंदबाज द्वारा भी यह पारी का बेस्ट प्रदर्शन हैं। इससे पहले रिचर्ड हैडली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1985 में 52 रन देकर नौ विकेट लिए थे


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3Ijm8jh

No comments