पाकिस्तानी क्रिकेटर की मां का निधन, भज्जी बोले- हम तुम्हारे साथ, मजबूत बनो भाई
नई दिल्लीभारत के पूर्व स्पिनर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज की मां के निधन पर शोक जताया है। अख्तर ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर अपनी मां के निधन की सूचना दी थी। इस पर क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया। हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए पाकिस्तानी पूर्व पेसर को ढाढस बधाया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरी मां मेरी सब कुछ है, अल्लाह ताला की इच्छा से वह जन्नत में चली गईं। अंतिम संस्कार की नमाज इस्लामाबाद के सेक्टर एच-8 में होगी।’ भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन ने अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर लिखा, ‘इस कठिन समय के दौरान मेरी आपके साथ हार्दिक संवेदनाएं हैं। उन्हें शांति मिले। मेरे भाई मजबूत बनो। वाहेगुरु मेहर करे।’ पाकिस्तान बल्लेबाज शोएब मलिक ने ट्वीट किया, ‘हम सभी इस कठिन समय में आपके साथ हैं भाई।’ बता दें कि, 46 वर्षीय अख्तर के पास 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mAscdT
No comments