Breaking News

यौन उत्पीड़न वाले बयान से पलटीं पेंग शुआई, चीनी नेता के खिलाफ लगाया था आरोप

बीजिंग चीन की ने सिंगापुर के एक अखबार से कहा है कि उन्होंने कभी यौन उत्पीड़न की बात नहीं कही। नवंबर में शुआई के हवाले से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व शीर्ष नेता पर इस तरह का आरोप लगाया गया था। चीनी भाषा के अखबार लियान्हे जाओबाओ ने पेंग का एक वीडियो डाला है जो रविवार को शंघाई में लिया गया है। इसमें उन्होंने कहा कि वह बीजिंग में अपने घर पर ही रह रही हैं लेकिन बाहर आने जाने के लिए स्वतंत्र हैं। पेंग ने कहा , 'मैं कुछ महत्वपूर्ण बात कहना चाहती हूं। सबसे पहले तो यह कि मैंने कभी नहीं लिखा कि किसी ने मेरा यौन उत्पीड़न किया है। मैं यह बात साफ तौर पर कहना चाहती हूं।' पत्रकार ने उनसे यह नहीं पूछा कि दो नवंबर की पोस्ट में उन्होंने ऐसे आरोप क्यों लगाए थे या उनका अकाउंट हैक हो गया था। अखबार ने कहा कि चार फरवरी से शुरू हो रहे बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के प्रचार के लिए पेंग का इंटरव्यू किया गया। वह उस समय एनबीए के पूर्व स्टार याओ मिंग और अन्य चीनी खिलाड़ियों के साथ स्कीइंग स्पर्धा देख रही थीं। पूर्व उप प्रधानमंत्री झांग गाओली पर आरोप लगाने के बाद से पेंग गायब हैं। दुनिया भर में उनकी कुशलक्षेम को लेकर चिंता जताई जा रही है। पेंग शुआई का मामला आने के बाद डब्ल्यूटीए ने भी चीन में होने वाले आगामी टूर्नामेंट को स्थगित कर दिए थे। 35 वर्षीय पेंग ने इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट में लिखा था कि एक पूर्व उप प्रधानमंत्री ने लगातार इनकार करने के बावजूद उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए बाध्य किया। चीन के प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वेइबो में पेंग के पुष्ट अकाउंट से इस पोस्ट को हटा दिया गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3J1MoyZ

No comments