Breaking News

मयंक अग्रवाल की सेंचुरी, एजाज पटेल का चौका- पहले दिन के खेल में दिखा बराबरी का मुकाबला

मुंबईभारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा सीरीज का दूसरा टेस्ट यहां वानखेड़े स्टेडियम में बारिश की वजह से दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने 70 ओवर में चार विकेट खोकर 221 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार पारी खेलते हुए शतक जड़ा। उन्होंने अब तक 246 गेंदों का सामना किया, 4 छक्के और 14 चौकों की मदद से 120 रन बनाकर टिके हुए हैं और उनका साथ देने के लिए रिद्धिमान साहा भी 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के फिरकी गेंदबाज एजाज पटेल ने 29 ओवर में 73 रन देकर भारतीय टीम के चार बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेजा। शुभमन गिल 44 रन बनाकर एजाज पटेल की गेंद में रॉस टेलर को कैच थमा बैठे, चतेश्वर पुजारा बगैर खाता खोले ही पटेल के दूसरे शिकार बने। कप्तान विराट कोहली भी एजाज पटेल की गेंद में बगैर खाता खोले चलते बने। पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर भी 18 बनाकर पटेल की गेंद में कैच थमा बैठे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3G94qgv

No comments