Breaking News

कई आए-कई गए, इन 3 खिलाड़ियों का जमा रहा भौकाल, 10 साल पुराना दिलचस्प संयोग

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए 2022 () में सबसे बड़ा ऑक्शन देखने को मिलेगा जिसमें 2011 के बाद पहली बार 10 टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाती हुई नजर आएंगी। साल 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल और पुणे वॉरियर्स इंडिया सहित कुल दस टीमों ने बोली में हिस्सा लिया था। 2021 सीजन से पहले कोच्चि टस्कर्स की लीग से विदाई हो गई। इसके 2 साल बाद पुणे वॉरियर्स फ्रैंचाइजी भी लीग का हिस्सा नहीं रही। साल 2014 से आईपीएल में फिर 8 टीमें बच गईं। साल 2011 की तरह आईपीएल 2022 ऑक्शन से पहले सभी आठों पुरानी फ्रैंचाइजी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। इस लिस्ट में सबसे कॉमन चीज यह है कि जिन 3 खिलाड़ियों को 2011 में रिटेन किया गया था फ्रैंचाइजी ने उन्हें 2022 में भी टीम में बरकरार रखा है। आइए डालते हैं उन 3 खिलाड़ियों पर नजर:- विराट कोहली विराट कोहली (Virat Kohli) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल ऑक्शन 2011 से पहले रिटेन किया था। आरसीबी ने विराट को उस समय लगभग 8.28 करोड़ रुपये में साथ रखा था। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कई खिलाड़ी आए और गए लेकिन कोहली लगातार आरसीबी के साथ बने रहे। कोहली ने आईपीएल में ढेरों रन बनाए हैं और कई मैच टीम को जीताए हैं। आईपीएल ऑक्शन 2022 से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कई वर्षों तक आरसीबी के कप्तान रहे। उन्होंने पहले ही घोषणा कर दिया था कि वह आगामी सीजन में टीम की अगुआई नहीं करेंगे। आरसीबी ने कोहली को आईपीएल 2022 ऑक्शन से पहले 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। एमएस धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दूसरे अन्य भारतीय हैं जिन्हें सीएसके (CSK) ने 2011 और 2022 में रिटेन किया है। विराट कोहली की तरह धोनी भी चेन्नई के लिए बड़ा चेहरा रहे हैं। बेशक, धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो बावजूद इसके वह आईपीएल में अगले साल भी खेलते हुए नजर आएंगे। सीएसके ने 2011 में धोनी को 8.28 करोड़ में रिटेन किया था वहीं इस बार उसने धोनी को 12 करोड़ के साथ टीम में जोड़े रखा। कायरन पोलार्ड वेस्टइंडीज के (Kieron Pollard) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 2011 और 2022 में भी रिटेन किया है। पोलार्ड बतौर ओवरसीज इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्हें फ्रैंचाइजी ने दोनों बार रिटेन किया। मुंबई ने पोलार्ड को पहली बार 2010 में जोड़ा था। डेब्यू सीजन में पोलार्ड ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया था जिसके बाद 2011 में फ्रैंचाइजी ने उन्हें 4.14 करोड़ में रिटेन किया था। पिछले कई वर्षों से पोलार्ड मुंबई के साथ हैं। मुंबई ने 5 बार आईपीएल खिताब जीता है और पोलार्ड हर बार टीम का हिस्सा रहे हैं। मुंबई ने कैरेबियाई स्टार को इस बार 6 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़े रखा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ojFL2B

No comments