हैपी बर्थडे श्रीकांत- 1983 विश्व कप फाइनल में बनाए सबसे ज्यादा रन, सचिन तेंदुलकर के पहले कप्तान
नई दिल्ली आज 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य का 62वां जन्मदिन है। आज ही के दिन मद्रास (अब चेन्नई) में 1959 में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने 21 साल की उम्र में डेब्यू किया। श्रीकांत की खासियत थी कि वह दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा सकते थे। वह बिना किसी झिझक के पुल, हुक और ड्राइव कर सकते थे। लेकिन साथ ही कई बार वह बहुत आसान सी गेंदबाजी पर आउट हो जाते थे। श्रीकांत के इसी अंदाज के चलते कभी कप्तान तो कभी विपक्षी टीम फिक्रमंद रहती थी। कृष्णमनचारी श्रीकांत, 80 के दशक में जब टी20 क्रिकेट का सपना भी शायद किसी ने देखा हो तब यह बल्लेबाज उसी अंदाज में खेलता था। बेखौफ और बेपरवाह। न गेंदबाजों की चिंता, न परिस्थितियों की। वह सुनील गावस्कर के ओपनिंग पार्टनर थे। गावस्कर का संयम श्रीकांत की आक्रमकता को बैलेंस करते थे। श्रीकांत का बल्लेबाजी औसत 29.88 था। हालांकि उनसे इससे बहुत ज्यादा उम्मीद की जाती थी। 1983 विश्व कप फाइनल में वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। भारतीय टीम ने 183 रन बनाए थे और श्रीकांत ने 38 रन का योगदान दिया था। भारत ने वेस्टइंडीज को इस मैच में 43 रन से हराया था। 1989 में जब भारत ने पाकिस्तान का दौरा किया था तो सचिन तेंडुलकर के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत हुई थी। इस दौरे पर भारतीय टीम की कमान श्रीकांत के हाथ में थी। भारत ने उस दौरे पर सभी टेस्ट मैच ड्रॉ करवाए थे लेकिन अपनी फॉर्म बहुत खराब थी। इसकी काफी आलोचना हुई थी। 1993 में जब इन्हें साउथ जोन की टीम में नहीं चुना गया तो सिर्फ 33 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया। उस समय वह वनडे इंटरनैशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले क्रिकेटर थे। श्रीकांत के नाम 4091 वनडे इंटरनैशनल रन थे। इसके साथ ही चार वनडे शतक उनके नाम थे। 2008 में वह भारत के पहले वेतनभोगी चेयरमैन ऑफ सिलेक्टर बने। 83 पर बन रही है फिल्म 1983 विश्व कप की जीत पर एक फिल्म बनी है। रणवीर सिंह इसमें कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। श्रीकांत का किरदार तमिल सिनेमा के ऐक्टर जीवा निभा रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3HhiB3R
No comments