अंडर19 एशिया कप सेमीफाइनल LIVE : राशिद के 90 रन के दम पर भारत ने बांग्लादेश को दिया 244 रन का टारगेट
शारजाह भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में खेले जा रहे अंडर 19 एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के सामने 244 रन का टारगेट रखा है। भारत की शेख राशिद ने सबसे अधिक नाबाद 90 रन बनाए। इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया। भारत ने ग्रुप स्तर पर 3 मैच खेले जिनमें से उसे 2 में जीत मिली जबकि पाकिस्तान के खिलाफ हार का का सामना करना पड़ा था। भारत ने 8 विकेट पर 243 रन बनाए पहले बल्लेबाज करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए। राशिद ने अपनी अर्धशकीय पारी में 108 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्का लगाया। विकी ओस्टवाल ने 18 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश की ओर से कप्तान रकीबुल हसन ने सबसे अधिक 3 विकेट निकाले। भारत के 6 विकेट गिरे भारतीय टीम ने 159 रन के कुल स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया। कौशल तांबे को 3 रन के स्कोर पर रकीबुल हसन की गेंद पर फहीम ने स्टंप आउट किया वहीं राज बावा 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत का छठा विकेट 40.3 ओवर में गिरा। कप्तान यश ढुल 26 रन बनाकर आउट कप्तान यश ढुल को आरिफ इस्लाम ने 26 रन के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। यश ने 29 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले निशांत सिंधू को महफिजुल के हाथों कैच कराया। निशांत 15 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए। भारत की खराब शुरुआत भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कुल स्कोर में अभी 23 रन ही जुड़े थे कि ओपनर हरनूर सिंह को तंजीम हसन शाकिब ने विकेटकीपर फहीम के हाथेां कैच करा दिया। हरनूर 29 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। भारत का पहला विकेट 8वें ओवर की अंतिम गेंद पर गिरा। अंगकृष रघुवंशी भी 16 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 49 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवाया। भारत 4 बार चैंपियन रह चुका है। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जो 2000, 2008, 2012 और 2018 में चार बार खिताब जीत चुकी है। भारत 2016 में उप विजेता भी रहा था। 2020 में पिछला टूर्नामेंट न्यूजीलैंड में हुआ था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3FH5pVq
No comments