अंडर-19 एशिया कप: भारत का दमदार खेल, श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार चैंपियन
दुबई अंडर-19 एशिया कप में भारत का दबदबा कायम है। शुक्रवार को उसने दुबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर 8वीं बार खिताब पर कब्जा किया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में नौ विकेट पर 106 रन बनाए, जिसके बाद भारत को डकवर्थ लुइस प्रणाली के मुताबिक जीत के लिए इतने ही ओवर में 102 रन का लक्ष्य मिला। सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 56) की शानदार अर्धशतकीय पारी से टीम ने महज 21.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। शेख रशीद 31 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए बाएं हाथ के स्पिनर विक्की ओस्तवाल ने 11 रन देकर तीन विकेट लिए थे जबकि ऑफ स्पिनर कुशल तांबे को दो सफलता मिली। श्रीलंका की ओर से रवीन डिसिल्वा ने सबसे ज्यादा 15 रन का योगदान दिया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3JH1Fpo
No comments