Breaking News

वाह! क्या खूब बरसाए गोल... भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाइलैंड को 13-0 से रौंदा, छाईं गुरजीत

डोंगहे ड्रैग-फ्लिकर गुरजीत कौर के 5 गोलों की बदौलत भारत ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में अपने पहले गेम में थाइलैंड को 13-0 से रौंदते हुए अभियान की करिश्माई अंदाज में शुरुआत की है। डोंगहे में खेले गए इस मैच में गुरजीत ने दूसरे मिनट में गोल दागते हुए भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद गोल का सिलसिला चलता रहा, जबकि डिफेंसिव थाई टीम एक भी गोल नहीं लगा सकती। नतीजा उसे 13-0 से हार मिली। तोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारत के लिए चार गोल करने वाले गुरजीत ने गेंद को नेट्स में उलझाकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती गोल खाने के बाद थाइलैंड बैकफुट पर नजर आई। ओलिंपिक में हैट्रिक बनाने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी वंदना कटारिया ने पांच मिनट बाद दूसरा गोल किया। पहला क्वॉर्टर खत्म होने तक लिलिमा मिंज ने 14वें मिनट में एक और फील्ड गोल किया, जबकि गुरजीत कौर और ज्योति ने 14वें और 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से दो और गोल कर भारत को 5-0 की बढ़त दिला दी। मैच के हाफ टाइम तक भारतीय महिलाओं ने 9-0 की बड़ी बढ़त बना ली, जो तीसरे क्वॉर्टर तक बढ़कर 11-0 हो गई। मैच खत्म हुआ तो स्कोरबोर्ड पर भारत 13-0 से एकतरफा आगे था। भारतीय टीम का अगला मैच 6 दिसंबर को मलेशिया के साथ है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3EpI6yE

No comments