फुटबॉल: वाह! 10 खिलाड़ियों ने दागे गोल, 4 की हैट्रिक, दर्ज की वर्ल्ड रिकॉर्ड 20-0 की जीत
डोनकास्टरइंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए विश्व कप क्वॉलिफायर में लाटविया को 20-0 से हराया। इंग्लैंड के लिए दस अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए और चार ने हैट्रिक जमाई। एलेन व्हाइट ने भी तीन गोल किए जिनके अब 48 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं। वह इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक गोल करने वाली महिला फुटबॉलर बन गईं। इससे पहले इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत 2005 में हंगरी के खिलाफ 13-0 से थी। अन्य मुकाबलों में आयरलैंड ने जॉर्जिया को 11-0 से और स्पेन ने स्कॉटलैंड को तथा आस्ट्रिया ने लक्जेमबर्ग को 8-0 से हराया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31iHhJN
No comments