Breaking News

World T20: 7 पॉइंट्स में समझिए, कैसे भारत अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है

नई दिल्लीटी-20 वर्ल्ड कप में दो मैच और दोनों में मनोबल तोड़ने वाली हार। जिस भारतीय क्रिकेट टीम को दुनिया की सबसे बड़ी टीमों में शामिल किया जाता है और टूर्नामेंट जीतने का दावेदार माना जा रहा था उसे अपनी ही मेजबानी में संयुक्त अरब अमीरात में जारी ICC T20 विश्व कप में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। पाकिस्तान से 10 विकेट की हार और उसके बाद न्यूजीलैंड से 8 विकेट की बड़ी हार का मतलब यह है कि अब भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर जाता दिखाई दे रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि सुपर-12 के ग्रुप-2 के टेबल टॉपर के रूप में पाकिस्तान को देखा जा रहा है, लेकिन उसके बाद एक स्थान के लिए फाइट में फिलहाल न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान सबसे आगे हैं। हालांकि, भारत के अभी तीन मैच बचे हैं। इसलिए आप कह सकते हैं कि मौका अब भी बचा हुआ है। पाकिस्तान निश्चित रूप से ग्रुप 2 से टेबल टॉपर्स के रूप में जाने के लिए बड़ा पसंदीदा है, इसके बाद न्यूजीलैंड या अफगानिस्तान है। पूरा सेनेरियो देखा जाय तो कह सकते हैं कि कोई करिश्मा ही भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा सकेगा। TOI के शंकर रघुरामन ने पूरे सेनेरियो का ब्यौरा दिया है। उन 7 पॉइंट्स के बारे में बताया कि कैसे 2007 का चैंपियन भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है...
  1. भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड तीनों टीमें स्कॉटलैंड और नामीबिया दोनों को हराएं।
  2. अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान 10 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच जाएगा और निश्चित रूप से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा
  3. फिर बचे हुए एक स्थान के लिए लड़ाई तीन टीमों के बीच होगी- भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान
  4. अगर भारतीय टीम अफगानिस्तान से हार जाती है तो वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच का विजेता तब ग्रुप-2 से दूसरा सेमीफाइनलिस्ट बन जाएगा
  5. अगर भारत अफगानिस्तान को हरा देता है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे। ऐसे में भारत सेमीफइनल में तब पहुंचेगा जब न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान हरा दे।
  6. अगर अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया और भारत ने अफगानिस्तान को हराया, तो तीनों टीमें (भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान) 6 अंकों पर होंगी।
  7. उस स्थिति में यह नेट रन रेट पर सब कुछ निर्भर करेगा। भारत को नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ वास्तव में बड़ी जीत की आवश्यकता होगी।
किसकी कब किससे भिड़ंत
  • भारत: 3 नवंबर को अफगानिस्तान, 5 नवंबर को स्कॉटलैंड, 8 नवंबर को नामीबिया
  • पाकिस्तान: 2 नवंबर को नामीबिया, 7 नवंबर स्कॉटलैंड
  • न्यूजीलैंड: 3 नवंबर को स्कॉटलैंड, 5 नवंबर को नामीबिया, 7 नवंबर को अफगानिस्तान
  • अफागनिस्तान: 3 नवंबर को भारत, 7 नवंबर को न्यूजीलैंड
पॉइंट्स टेबल में स्थिति
टीमें मैच जीत हार पॉइंट्स नेट रन रेट
पाकिस्तान 3 3 0 6 +0.638
अफगानिस्तान 3 2 1 4 +3.097
न्यूजीलैंड 2 1 1 2 +0.765
नामीबिया 2 1 1 2 -1.287
इंडिया 2 0 2 0 -1.609
स्कॉटलैंड 2 0 2 0 -3.562


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mxW7np

No comments