Video: सेंचुरी बनाते-बनाते रहे गए गप्टिल, स्कॉटिश बोलर ने जादूई गेंद पर दिया गच्चा
दुबईन्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल इतिहास रचते-रचते रह गए। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 के ग्रुप-2 के एक मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ अनलकी रहे और 93 रन के स्कोर पर आउट हो गए। वह टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की ओर से दूसरे सेंचुरियन बनने से केवल 7 रन दूर रह गए। उन्हें ब्रैडली वील ने मैकलॉयड के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 56 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्के उड़ाए। वील की गेंद को वह बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन सही तरीके से टाइमिंंग नहीं कर सके। गेंद टॉप एज लेकर सीधे मिडविकेट पर खड़े मैकलॉयड के हाथों में जा समाई। वील ने यहां गेंद की रफ्तार में परिवर्तन किया था, जिससे गप्टिल चूके। देखा जाए तो वील ने यह गेंद बड़ी ही चतुराई से की थी। अगर वह शतक पूरा कर लेते तो मौजूदा टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बनते। इंग्लैंड के तूफानी ओपनर जोस बटलर ने टी-20 वर्ल्ड कप-2021 में अपनी पहली सेंचुरी एक दिन पहले ही यानी मंगलवार को लगाई थी। बता दें कि न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 5 विकेट पर 172 रन बनाए। उन्होंने सुपर-12 ग्रुप-1 के एक मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का उड़ाते हुए सेंचुरी पूरी की थी। बटलर ने नाबाद 101 रनों की पारी के दौरान 67 गेंदों का सामना किया था, जबकि 6 चौके और इतने ही छक्के उड़ाए। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 150.75 का रहा। यह उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। टी-20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
- क्रिस गेल (दो बार, वेस्टइंडीज)
- सुरेश रैना (भारत)
- माहेला जयवर्धने (श्रीलंका)
- ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
- एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)
- अहमद शहजाद (पाकिस्तान)
- तमीम इकबाल (बांग्लादेश)
- जोस बटलर (इंग्लैंड)
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pYLe09
No comments