Breaking News

भारत पर शानदार जीत से पाक को मिली लय, शोएब मलिक ने दिया बड़ा बयान

अबू धाबीपाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज शोएब मलिक ने सोमवार को कहा कि भारत पर पहले ही मैच में शानदार जीत से टी20 विश्व कप में उनकी टीम को अच्छे प्रदर्शन की लय मिल गई। भारत पर दस विकेट से जीत के बाद पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को हराया। अब मंगलवार को नामीबिया को हराकर टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। मलिक ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो जब टूर्नामेंट की शुरुआत बड़ी टीम के खिलाफ हो और आप वह मैच जीत जाए तो ड्रेसिंग रूम में सब कुछ अच्छा हो जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें लय भी मिल गई। पहले मैच में हर टीम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके लय हासिल करने के इरादे से ही उतरती है।’ पाकिस्तान के लिए पिछले 15 साल में 119 टी20 खेल चुके मलिक ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस तरह से दबाव का सामना किया है, वह काबिले तारीफ है। पाकिस्तान टीम को यूं लगातार अच्छा प्रदर्शन करते देखना मेरे लिए सबसे बड़ी बात है।हर कोई एक दूसरे की मदद कर रहा है। यह टीम का खेल है और इस मदद की जरूरत होती है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3bxc7zK

No comments